Panchayat 5 trailer: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन के ट्रेलर का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। टीवीएफ ने पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसकी कहानी बेहद रोचक और मजेदार नजर आ रही है। मेकर्स ने जो ट्रेलर रिलीज किया है, उससे जाहिर है कि इस दफा गांव को नया प्रधान चलाता दिखेगा और इसकी वजह से सचिव जी की प्रेम कहानी का भी खुलासा हो जाएगा। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर तक सचिव साहब को रिंकी मिल पाएगी या फिर नहीं? वैसे आपको ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।