OMG 2 Official Trailer: भगवान का पाठ पढाएंगे अक्षय कुमार, भक्त को बचाने निकले शिव जी

OMG 2 Official Trailer: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का आधिकारिक ट्रेलर आज 2 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में भगवान भोलेनाथ अपने नंदी को यह बोलते हुए नजर आते हैं कि उनका भक्त खतरें में है। भगवान, कोर्ट और परिवार के मसलों में फंसे पंकज त्रिपाठी ट्रेलर में कई बेहतरीन पंच लाइन मारते नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आइए OMG 2 के इस ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं।