नकुल मेहता-जानकी पारेख के घर दूसरी बार गूँजेगी किलकारी, नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए तैयार कपल

एक्टर नकुल मेहता और पत्नी जानकी पारेख जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। तस्वीरों में नकुल की पत्नी जानकी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। सिर्फ यही नहीं नकुल और जानकी ने बेटे सूफी संग पेंटिंग भी की। साल 2021, फरवरी 3 को नकुल और जानकी ने पहले बेटे सूफी का स्वागत किया था। ऐसे में अब चार साल बाद सूफी को जल्द ही छोटा भाई या बहन मिलने वाली है।