Musafir Cafe Teaser: नेटफ्लिक्स इंडिया लगातार 2026 में रिलीज होने वाले अपने ओरिजनल प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट कर रहा है, जिस लिस्ट में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की अफकमिंग मूवी मुसाफिर कैफे का नाम भी जुड़ गया है। ये फिल्म छोटे शहर की सच्ची लव स्टोरी दर्शकों के सामने पेश करेगी। बॉलीवुड की फिल्मों से मासूमियत वाला प्यार गायब है, जिसे विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की ये फिल्म पेश करेगी। वैसे आपको मुसाफिर कैफे कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।