मौनी रॉय की स्पाई थ्रिलर सलाकार का टीजर हुआ आउट, पाकिस्तान को सिखाएगी सबक

Salakaar Teaser out: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की वेब सीरीज सलाकार का टीजर आउट हो गया है। इस सीरीज में मौनी रॉय स्पाई का रोल निभाने वाली हैं। वहीं एक्टर नवीन कस्तूरिया भी फिल्म में दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज में मौनी और नवीन साथ मिलकर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरने वाले हैं। बता दें कि वेब सीरीज सलाकार 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। फैंस इस सीरीज को देखने के लिए बेताब हैं। बताते चलें कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की फिल्म द भूतनी हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था।