Mayasabha Trailer: 90 के दशक के कई सारे कलाकारों ने बीते कुछ सालों में दर्शकों के बीच धमाकेदार वापसी की है। बॉबी देओल और अक्षय खन्ना इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जल्द ही इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। जी हां, एक्टर जावेद जाफरी जल्द ही मायासभा नाम की एक फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका टीजर कुछ दिनों पहले आया था। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो वाकई चौंकाने वाला है। ये फिल्म एक ऐसे पागल मूवी मेकर्स के बारे में है, जिसने एक सिनेमाघर में करोड़ों का सोना छुपाया हुआ है और कुछ लोग उसे ढूंढना चाहते हैं। मायासभा को तुम्बाड के मेकर्स द्वारा बनाया गया है।