अवनीत कौर और सनी सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव की अरेंज मैरिज ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में अवनीत और सनी के अलावा अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब लव को इशिका मिलती है तो वह उससे शादी करने का फैसला करता है। लेकिन उसके विधुर पिता को इशिका की माँ से प्यार हो जाता है। इसका निर्देशन इशरत आर खान ने किया है। लव की अरेंज मैरिज 14 जून को जी5 पर रिलीज की जाएगी।