Leher Song: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। रिलीज के इतने दिनों के बाद अब मेकर्स ने यूट्यूब पर फिल्म 'कॉकटेल 2' का 'लहर' गाना पेश कर दिया है। इस गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की बोल्ड केमिस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती है। हर कोई दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन पसंद भी कर रहा है। इस मूवी में शाहिद-कृति के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। आइए देखें इस गाने का वीडियो...