कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी, दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आने वाली है। खबर थी कि फिल्म निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि अब खुद सिद्धार्थ ने इस खबर पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि अपनी तरफ से कोई भी अनुमान मत लगाओ, अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्टारकास्ट करना बाकि है।