राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की शूटिं इस महीने शुरू होने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन एस जयंशकर करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ एक्टर्स अभी इस फिल्म की शूटिंग के लिए मौजूद नहीं है जिसकी वजह से शूट को आगे बढ़ाना पड़ा है। मेकर्स ने कहा कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।