Kashish Kapoor Birthday: बिग बॉस फेम कशिश कपूर ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। तमाम फैंस ने उन्हें बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां दी। इस बार उन्होंने पार्टी की जगह एक लोकल एनजीओ के गरीब बच्चों के साथ अपना स्पेशल दिन बिताया। सामने आए इस वीडियो में कशिश बच्चों के बीच केक काटती, खेल खेलती और सबके साथ खूब हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं । बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाकर कशिश ने दिखाया कि सच्ची खुशी बांटने में है। कशिश कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट करते हुए कशिश की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।