एक्स लवर्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों एक्टर्स जगन शक्ति की फिल्म में नजर आएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। दिशा और टाइगर ने साथ में बागी 2 में काम किया था। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर के साथ ये फिल्म पहले सारा अली खान को ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने डेट्स की वजह से फिल्म को साइन करने से मना कर दिया था।