'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता और मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव का हाल ही में वीडियो सामने आया है। एल्विश यादव आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने गुरूजी से वादा भी किया। दरअसल, एल्विश यादव प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के कारण उनसे मिलने पहुंचे थे। इसपर प्रेमानंद जी महाराज ने उनसे कहा कि वह रोजाना करीब 10 हजार बार 'राधा' नाम का जप करें। गुरुजी की बात सुनकर एल्विश यादव ने उनसे वादा किया। वहीं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।