बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट सामने आई थी। अब इसके बाद फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर काफी मजेदार है। इस बार कुछ नए स्टार्स की एंट्री मजे को डबल करने वाली है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर एक जोरदार कॉमिक सीन से शुरू होता है, जहां उपेंद्र लिमये का किरदार एक पहाड़ी किनारे से लटका हुआ नजर आता है। इसी दौरान रितेश देशमुख उनसे पूछते हैं—'शैतान सिंह के खजाने का एड्रेस थोड़ा जोर से बता बे।' इस पर उपेंद्र लिमये जवाब देते हैं 'खजाना भूल जाओ।' तभी अरशद वारसी तंज कसते हुए कहते हैं 'कोई ऐसा लोन थोड़ी है जो भूल जाएं।' फिर अजय देवगन भी बीच में आते हैं और उन्हें जोर से बोलने के लिए कहते हैं। लेकिन वो सिर्फ इतना ही कह पाते हैं 'M के नीचे…' और उसके बाद नीचे खाई में गिर जाते हैं।