Saree Song Out: 'धमाल 4' के नए गाने में दिखी रितेश-अंजलि की क्यूट केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Saree Song From Dhamaal 4 Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कॉमेडी मूवी 'धमाल 4' का नया गाना 'साड़ी' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में रितेश देशमुख और अंजलि आनंद की केमिस्ट्री काफी क्यूट दिखाई दे रही है। देखते ही देखते यह गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने को संजू राठौड़ ने गाया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची, संजू राठौड़, जी -एसपीएक्सआरके ने मिलकर दिया है। गाने के बोल संजू राठौड़ और रश्मि विराग ने मिलकर लिखे हैं। अजय देवगन और रितेश देशमुख की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 10 जुलाई को दस्तक देने वाली है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...