Daaira: 'पू' से DCP अजूनी कोहली कैसे बनीं करीना कपूर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मेघना गुलजार की फिल्म दायरा रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार यानी 18 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में करीना कपूर डीएसपी अजूनी कोहली के किरदार में हैं। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट दायरा का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचीं। यहां पर करीना कपूर ने फिल्म को करने की वजह बताई और बताया कि फिल्म में डीसीपी का किरदार निभाकर कैसा लगा?