Chunnari Chunnari Song: पूजा-मृणाल संग दिखी वरुण धवन की क्यूट केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Chunnari Chunnari Song: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी का नया गाना 'चुनरी-चुनरी' मेकर्स ने 26 मई को रिलीज कर दिया है। इस गाने में वरुण धवन की पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर संग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आ रही है। इस गाने का म्यूजिक अक्षय एंड आईपी ने दिया है जबकि इसके बोल में बदलाव भी आईपी द्वारा किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। आइए यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...