Chor Bazari Phir Se Song: फैन्स को पसंद आई राजकुमार-वामिका की जोड़ी, देखें वीडियो

Chor Bazari Phir Se Song: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'भूल चुक माफ' 9 मई के दिन रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज से पहले 'चोर बजारी फिर से' गाना मेकर्स ने यूट्यूब पर जारी कर दिया है। इस गाने में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को नीरज श्रीधर, सुनिधि चौहान, जहराह एस खान और तनिष्क बागची ने मिलकर गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यहां देखिए वीडियो...