Chatni Song: नीलकमल सिंह के गाने पर अजय-रितेश ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Chatni Song: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का पहला गाना 'चटनी' आज रिलीज हो गया है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने मिलकर गाया है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने में अजय देवगन और रितेश देशमुख जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल धीरज बबुआन ने लिखे जबकि म्यूजिक आदित्य देव और नीलकमल सिंह ने दिया है। फिल्म 'धमाल' 10 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। आइए यहां देखें फिल्म के पहले गाने का वीडियो...