सुभाष घई ने Chandrayan 3 के लिए इसरो की टीम को दी बधाई, बताया- देश के लिए बड़ी कामयाबी

प्रियंका झा

Updated Aug 19, 2023, 14:50 IST

दुनियाभर की नजर इस समय भारत के मिशन मून चंद्रयान 3 पर है। चंद्रयान 3 धीरे-धीरे चांद के करीब पहुंचता जा रहा है। भारत के लिए ये मिशन बहुत जरूरी है। फिल्म निर्देश सुभाष घई ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। निर्देशक ने बताया, बचपन मैं मुझे मेरी नानी एक थाली में पानी रखकर उसमें चांद दिखाती थी कि वो कितने करीब है, आज 2023 में हमारा देश चांद तक वाकई पहुंच चुका है। ये देश के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। मैं इसरो के चेयरमैन और उनकी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर देखने मिले। बहुत शुभकामनाएं।