Alpha Trailer Out: सीता बनकर लंका जलाएंगी आलिया भट्ट, दिखी ऋतिक रोशन की झलक

Alpha Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर 17 जून को मेकर्स ने जारी कर दिया है। टीजर के बाद फैन्स 'ऐल्फा' के ट्रेलर का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। ट्रेलर में आलिया भट्ट एकदम एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जो कहती हैं कि सीता आज खुद लंका जलाने आई है। बॉबी देओल हमेशा की तरह कमाल दिखाई दिए। अनिल कपूर और शरवरी को देखकर फैन्स काफी खुश हैं। ट्रेलर के लास्ट में ऋतिक रोशन की एक झलक ने फैन्स का ध्यान आकर्षित किया है। आइए यहां देखें 'ऐल्फा' का दमदार टीजर...