Exclusive: 'बिग बॉस 17' में एक्स पति ऋतेश संग एंट्री मारेंगी राखी सावंत, पूरा करेंगी अधूरा मकसद

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से जहां वह आदिल दुर्रानी संग जंग के लिए चर्चा में थीं तो अब वहीं राखी सावंत ने फिर से एक्स पति ऋतेश के साथ पैचअप कर लिया है। दोनों ने साथ में म्यूजिक वीडियो भी शूट किया है। हैरत की बात तो यह है कि राखी सावंत ऋतेश के साथ सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में एंट्री मारने के लिए भी तैयार हैं। इस बात की जानकारी खुद उनके सूत्रों ने 'टेली टॉक' को दी है। हालांकि इस मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने म्यूजिक वीडियो के साथ शो में कदम रख सकते हैं। बता दें कि दोनों पहले भी 'बिग बॉस' में साथ आ चुके हैं।