Bigg Boss 17 में बिग बॉस ने फिर चली चाल, नील के सामने खोल दी विक्की जैन की पोल

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। सलमान खान का यह शो इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ इस बार बिग बॉस भी उनके साथ गेम खेल रहे हैं। उन्होंने पहले ही ये साफ कर दिया था कि वह कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात करेंगे। अब उन्होंने 'बिग बॉस 17' में नील भट्ट को भी सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि बिग बॉस ने नील को मेडिटेशन रूम में बुलाकर उन्हें गेम के बारे में काफी कुछ बताया। इतना ही नहीं, बिग बॉस ने नील के सामने विक्की जैन की पोल भी खोलकर रख दी। साथ ही उनके गेम प्लान का भी खुलासा कर दिया।