Adrija Roy Interview: टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों पॉपुलर शो 'अनुपमा' में नजर आ रही है। शो में उनका राही का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। टेली टॉक के साथ बात करते हुए अद्रिजा ने खुलासा किया कि यह रोल मुझे हमेशा से चाहिए था । उन्होंने बताया कि वह राजन शाही के साथ काम करना चाहती थी, अनुपमा से उनका ये सपना पूरा हुआ। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें राही के किरदार में शुरुआत में काफी हेट मिला था। लोगों ने उन्हें ताने दिए थे और भला बुरा कहा था। यहाँ देखें अद्रिजा रॉय ने अपनी लाइफ को लेकर और क्या-क्या खुलासे किए।