UP Weather: यूपी में ठंड का कहर शुरू, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; अयोध्या रहा सबसे ठंडा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 December-2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी के मौसम का सितम शुरू हो गया है। कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मंगलवार को सबसे सर्द रात अयोध्या में दर्ज हुई। जिसके बाद बरेली और कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं लखनऊ में भी इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यूपी में अब शीतलहर की भी एंट्री हो गई है। जिसके कारण ठंड में इजाफा होने और तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। साथ ही कोहरा भी कहीं-कहीं घना देखने को मिल सकता है।

Winter

यूपी में बढ़ी ठंड (istock)

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण सर्द हवाएं प्रदेश में बह रही हैं। अभी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन आने वाले 3-4 दिनों में यह बढ़ सकता है।

End of Feed