Noida News: नोएडा के सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक महिला BLO के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में नशे में धुत्त एक शख्स हाथ में मोबाइल लेकर जोर-जोर से चिल्लाता दिखाई दे रहा है और महिला BLO को धमकी देता दिख रहा है। आरोपी बार-बार कह रहा है, "हल्के में मत लेना मुझे, मेरा नाम जोगिंदर है।"
महिला BLO के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
महिला BLO वीडियो में लगातार उसे समझाने की कोशिश करती दिख रही हैं कि उसका वोट इस बूथ पर दर्ज नहीं है और उसे अपने संबंधित बूथ पर जाना चाहिए। बावजूद इसके आरोपी लगातार अभद्रता करता रहा। इस घटना की शिकायत महिला BLO और उनके सुपरवाइजर ने 1 दिसंबर को थाना सेक्टर-24 में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की और जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान चौड़ा गांव निवासी जोगिंदर पुत्र हुकुम सिंह के रूप में हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने जोगिंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
