कथावाचक निधि ने बीजेपी नेता चिराग संग लिए सात फेरे, गाजियाबाद में शाही अंदाज में हुई शादी

कथावाचक निधि सारस्वत ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय के साथ मंगलवार को शाही अंदाज में शादी की। गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में उनकी शादी की रस्में हुई। जिसमें राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत के कई लोग मौजूद रहे।

Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के बाद एक और कथावाचक शादी के बंधन में बंध गईं हैं। कथावाचक निधि सारस्वत ने मंगलवार रात बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय के साथ सात फेरे लिए। उन्होंने शाही अंदाज में गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी की। जिसमें राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत के लोग भी शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

nidhi chirag

कथावाचक निधि ने बीजेपी नेता चिराग से शादी की

11 दिसंबर को पैृतक गांव जाएंगे चिराग और निधि

निधि और चिराग की मुलाकात करीब पांच साल पहले ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में हुई थी। दोनों का अध्यात्म की ओर झुकाव ही उन्हें एक-दूसरे के करीब आया। जिसके बाद अब वे जीवनसाथी बन गए हैं। उनकी शादी की रस्में 7 दिसंबर से गाजियाबाद में शुरू हुई थीं। 9 दिसंबर को वेदांता फार्म हाउस के नायाब हॉल में शाही अंदाज में यह शादी संपन्न हुई। दो दिन तक यह शादी लगातार सुर्खियों में बनी रही। 11 दिसंबर चिराग अपनी जीवनसंगनी निधि के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। जिसको लेकर गांव में जोरों से तैयारियां चल रही हैं।

End of Feed