Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले से दौड़ेंगी गाड़ियां, मेरठ से प्रयागराज तक सफर होगा सुपरफास्ट

Prayagraj Magh Mela: मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। जिसके 31 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। माघ मेले के दौरान यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खुल सकता है। सरकार ने दिसंबर माह में इसे हर हाल में पूरा करने की समय सीमा तय की है।

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहा देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार हो गया है। माघ मेले के दौरान इस एक्सप्रेसवे पर वाहन रफ्तार भर सकते हैं। मेरठ से प्रयागराज तक फैले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार, चौथे चरण का काम पूरा हो चुका है, जबकि तीसरे चरण का निर्माण कार्य 10- 15 प्रतिशत शेष है। सरकार ने 31 दिसंबर तक हर हाल में इसे पूरा करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है।

expresswway istock

सांकेतिक फोटो (istock)

गंगा एक्सप्रेसवे का कितना काम पूरा

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे 494 किलोमीटर लंबा है। जिसे चार चरणों में बनाया जा रहा है। 2 नवंबर 2022 को इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस परियोजना के चौथे चरण के तहत उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के 156 किलोमीटर हिस्से पर सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया है। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार तीसरे चरण के काम में कुछ परेशानी आने के कारण इसका निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा होने की संभावना है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में चल रहा है। माघ मेले के दौरान इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने की संभावना है।

End of Feed