उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: साइबर क्राइम टीम का करारा एक्शन; शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद की साइबर क्राइम टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर के रहने वाले साहिल कपूर और हिमांशु पर कई राज्यों में करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस जांच में इनसे लाखों की बरामदगी के साथ बहु-राज्यीय फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Image

गाजियाबाद में दो कुख्यात ठग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Ghaziabad Cyber Crime Arrest: गाजियाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी साहिल कपूर और हिमांशु के रूप में हुई है। ये दोनों शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी किया करते थे।

आरोप है कि इन्होंने अलग-अलग छह राज्यों में ठगी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। गाजियाबाद के एक निवासी से 4.96 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले इन आरोपियों ने अब तक कई लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

जांच में सामने आया है कि इन्होंने छह राज्यों में कुल 2.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इनके पास से 87.69 लाख रुपये की ठगी की रकम, दो मोबाइल फोन, कागजात और अन्य सामान बरामद किया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article