देश को बांटने वाले कर रहे जयचंद-मीरजाफर जैसे पाप, CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सैनिक स्कूल गोरखपुर में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को विभाजित करने वाले जयचंद व मीरजाफर जैसे पापी हैं। उन्होंने कहा कि तात्कालिक लॉलीपॉप से समाज और देश का कल्याण नहीं हो सकता। देश तोड़क तत्व सत्ता में मौका मिलने पर सिर्फ परिवार के बारे में ही सोचते हैं।

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वाले लोग ‘गुलामी की सोच’ से ग्रस्त हैं और ऐसे हमलावर कभी भारत के आदर्श नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज और देश को विभाजित करने वालों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोग जयचंद और मीरजाफर जैसा पाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि की तोड़ने के लिए बहुत से लोग हैं। कोई जाति के नाम पर, कोई क्षेत्र और कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है। समाज और देश तोड़क इन तत्वों को जब सत्ता में आने मौका मिलता है तो वे सिर्फ अपने और परिवार के बारे में सोचते हैं। परिवार के लिए प्रॉपर्टी, विदेश में होटल और द्वीप खरीदते हैं। ऐसे लोग देश को दरिद्र करने का षड्यंत्र करते हैं।

Bipin Rawat Auditorium Gorakhpur

गोरखपुर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन (फोटो-@myogiadityanath)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जाति, क्षेत्र आदि के नाम के तात्कालिक लॉलीपॉप से समाज और देश का कल्याण नहीं हो सकता। देश का कल्याण तभी होगा जब भेदभाव नहीं होगा, सबमें एकता होगी। मुख्यमंत्री ने यहां सैनिक स्कूल में भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उनके नाम पर सभाकक्ष का उद्घाटन किया, उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर 2021 को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

End of Feed