अलीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता; फरार हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 50,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। शाका ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर सिपाही को घायल किया था और फरार हो गया था।

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने 50,000 रुपये के इनामी व फरार हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ लिया। 9 नवंबर को दबिश के समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर सिपाही देव दीक्षित को घायल करते हुए शाका मौके से फरार हो गया था। इसी घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Aligarh Police Arrest History-sheeter in Encounter

अलीगढ़ पुलिस ने किया मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर थाना टप्पल पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की। घिरने का एहसास होते ही शाका ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में, आत्मरक्षा के तहत पुलिस की फायरिंग से उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।

End of Feed