आपका फोन,ईमेल हैक हुआ या नहीं, इन तरीकों से 1 मिनट में चल जाएगा पता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 02:45 PM IST

How To Check Phone And Account Hacked Or Not: हैकर्स फोन, वाट्सऐप, जीमेल आदि के अकाउंट हैक कर उसके डाटा बाजार में बेचते हैं। इसके अलावा कई बार बैंक अकाउंट हैक होने पर पैसे भी उड़ा लेते हैं। डाटा हैक होने का सबसे बड़ा खतरा आपकी प्राइवेसी लीक होने का है।

How To Check Phone And Account Hacked Or Not: आम तौर पर ऐसी खबरें आती रहती है कि हैकर्स ने वाट्स ऐप, फेसबुक, ई-मेल डाटा को लीक कर लिया है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें आती है कि हैकर्स ने आधार और कोविन पोर्टल को भी हैक करने की कोशिश की है। इन खबरों को सुनकर मन में यह सवाल उठना नेचुरल है कि क्या मेरा डाटा भी हैक हुआ है। इसको चेक करना बेहद आसान है। इसे एक मिनट से भी कम समय में चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि डाटा हैक हुआ या नहीं, इसे कैसे पता किया जाय..

account hack

ऐसे चेक करें डेटा लीक हुआ है या नहीं

डाटा के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले https://cybernews.com/personal-data-leak-check लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां पर सर्च फील्ड में अपको अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालना है। इसके बाद चेक नाऊ (Check Now) पर क्लिक करिए। सर्च रिजल्ट दिखाएगा कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं।

End of Feed