अगले 60 दिन बाद बंद हो जाएगा आपका PAN कार्ड, तुरंत करें ये काम

PAN CARD DEACTIVATED: जिस आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए बहुत जरूरी है, वैसे ही PAN कार्ड वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी है। आज पैन कार्ड भी आधार कार्ड की तरह ही एक जरूरी दस्तावेज है लेकिन आप एक लापरवाही के कारण यह दस्तावेज हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं...

पैन कार्ड (Permanent Account Number) हमारी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा है। टैक्स रिटर्न भरने से लेकर बैंक खाता खोलने और बड़े वित्तीय लेनदेन तक हर जगह इसकी जरूरत होती है, लेकिन सोचिए अगर टैक्स फाइल करने या बैंक अकाउंट खोलने के समय आपको बताया जाए कि आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो गया है क्योंकि आपने उसे आधार से लिंक नहीं किया तो यह परेशानी का कारण बन सकता है।

​PAN-आधार लिंकिंग के नियम​

PAN-आधार लिंकिंग के नियम/Photo-UIDAI

क्यों जरूरी है आधार से पैन लिंक करना

अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो यह काम जल्द कर लें। आयकर विभाग ने इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की है। इस तारीख के बाद यानी 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। एक छोटी सी लापरवाही आपकी बड़ी वित्तीय योजनाओं में बाधा बन सकती है, इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

End of Feed