सुबह 8 से 10 बजे के बीच बिना आधार के नहीं कर पाएंगे ये काम, जानें पूरी डिटेल

IRCTC ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच टिकट बुक करने के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी इस समय स्लॉट में बिना आधार वेरिफिकेशन के टिकट बुक नहीं की जा सकेगी। आइए जानते हैं अगर आपका आधार लिंक नहीं है तो आप कैसे टिकट बुक कर सकते हैं?

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच बिना आधार वेरिफिकेशन के कोई भी यात्री टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यानी इस समय स्लॉट में सिर्फ आधार लिंक अकाउंट वाले यूजर्स को ही टिकट बुक करने की अनुमति होगी। आइए जानते हैं नए नियम की पूरी डिटेल और इसका असर यात्रियों पर कैसे पड़ेगा।

Aadhar Card

ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

अब ट्रेन टिकट बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 28 अक्टूबर 2025 से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कोई भी यात्री बिना आधार वेरिफिकेशन के टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यानी अब इस समय स्लॉट में सिर्फ वही लोग टिकट निकाल पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है।

End of Feed