Saving Tips: आमतौर पर हमें अक्सर ही सुनने को मिलता है कि पैसे बचाना एक कला है और यह कला हर किसी को नहीं आती है। शायद यह सच भी है। तभी तो ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि ठीक-ठाक सैलरी होने के बावजूद भी पैसे नहीं बच पाते हैं। दरअसल लोग अपने खर्चों को कैलकुलेट नहीं करते जिस वजह से अक्सर वह बेफिजूल ज्यादा खर्च कर बैठते हैं। अगर आप भी पैसे बचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको सेविंग के 50:30:20 फॉर्मूला के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फॉर्मूला का इस्तेमाल कर आप कम समय में ज्यादा बेहतर तरीके से अच्छा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
क्या है सेविंग का 50:30:20 फॉर्मूला, पैसे बचाने हों तो फौरन अपनाएं
क्या है 50:30:20 फॉर्मूला?
इस फॉर्मूला के तहत आपको अपनी सैलरी को तीन हिस्सों में बांट देना चाहिए। इन तीन हिस्सों का इस्तेमाल आपको अपने जरूरी खर्चों, एन्जॉय करने और निवेश करने के लिए करना चाहिए। फॉर्मूला के अनुसार आपको अपनी कुल कमाई का 50% हिस्सा, यानी आधी कमाई को जरूरी कामों पर, 30% हिस्से को अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए और बाकी बचे 20% हिस्से को निवेश के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
इस तरह काम करेगा फॉर्मूला
मान लीजिये कि आपकी सैलरी 60,000 रुपये है। अपनी सैलरी पर 50:30:20 फॉर्मूला लगाएं। इस तरह आप 30,000 रुपये का इस्तेमाल घर का किराया या EMI देने, राशन और एजुकेशन के लिए खर्च कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी सैलरी का 30% हिस्सा, यानी 18,000 रुपये अपनी इच्छाओं को पूरा करने, बाहर घूमने, खाने पिने और फिल्म देखने के लिए कर सकते हैं। बाकी बचा 12% हिस्सा आप निवेश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
