अब WhatsApp से हो जाएंगे आयुष्मान कार्ड के कई काम, बैलेंस भी पता चलेगा, Save कर लें यह नंबर

आयुष्मान सारथी WhatsApp चैटबॉट स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आयुष्मान भारत (PM-JAY) के करोड़ों लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान, तेज और सुरक्षित पहुंच मिलेगी।

देश के करोड़ों आयुष्मान भारत लाभार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है जो लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अभी तक हमें आयुष्मान कार्ड के बैलेंस और सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए आयुष्मान ऐप या फिर वेबसाइट की मदद लेनी पड़ती थी लेकिन अब अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ सीधे WhatsApp पर लिया जा सकेगा। इसके लिए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने 'आयुष्मान सारथी' WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है, जिससे लोग 24×7 अपनी जरूरत की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ayushman chatbot

एक मैसेज से शुरू होगी पूरी प्रक्रिया

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यदि आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो केवल 7290823838 नंबर पर "Hi" भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट एक्टिव हो जाएगा और विभिन्न सेवाओं के विकल्प उपलब्ध कराएगा। इससे लोगों को सरकारी वेबसाइट या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

End of Feed