क्या LPG का विकल्प बन पाएगा एथेनॉल चूल्हा, दावे के पीछे कितना है विज्ञान, समझिए

बाइक और कार के बाद अब एथेनॉल आपकी रसोई में पहुंचने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नितिन गडकरी ने कहा है कि जल्द ही एथेनॉल चूल्हा आने वाला है जो कि LPG का विकल्प बनेगा।

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने हाल ही में दावा किया कि एथेनॉल आधारित चूल्हा तकनीक विकसित की गई है, जो एलपीजी गैस सिलेंडर की तुलना में कम लागत पर खाना पकाने का विकल्प बन सकती है। गडकरी ने कहा कि पानी में 7 प्रतिशत एथेनॉल यानी अल्कोहल मिलाने से चूल्हे जैसी लौ उत्पन्न की जा सकती है और यह खाना पकाने वाली गैस से सस्ता पड़ सकता है।

ethanol chulha vs lpg gas stove

क्या LPG का विकल्प बन पाएगा एथेनॉल चूल्हा, दावे के पीछे कितना है विज्ञान, समझिए/Photo-AI

क्या पानी और एथेनॉल का मिश्रण वास्तव में जल सकता है?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो एथेनॉल एक ज्वलनशील अल्कोहल है, जिसका उपयोग पहले से ही जैव ईंधन के रूप में किया जाता है, हालांकि किसी भी एथेनॉल-पानी मिश्रण के जलने की क्षमता उसमें मौजूद एथेनॉल की मात्रा पर निर्भर करती है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, यदि मिश्रण में एथेनॉल की मात्रा बहुत कम हो तो वह स्थिर लौ पैदा नहीं कर पाता क्योंकि पानी ज्वलनशील वाष्प बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

End of Feed