LPG Rule From June: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 1 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। अगर आपके घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार आगामी 1 जून से रसोई गैस कनेक्शन को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत कई उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन रद्द यानी ब्लॉक किए जा सकते हैं। इस नए कदम के पीछे सरकार की मंशा 'एक घर, एक कनेक्शन' के नियम को कड़ाई से लागू करना और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना है।
दरअसल, सरकार के पास ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कई घरों में एक से ज्यादा गैस कनेक्शन चालू हैं, जिससे सब्सिडी और सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल हो रहा था। अब इसी को रोकने के लिए नया नियम लाया जा रहा है, जिससे उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो एक ही पते पर कई सिलेंडर कनेक्शन चला रहे हैं।
इस नए नियम का सबसे बड़ा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है जिनके घरों में पहले से एलपीजी (LPG) सिलेंडर कनेक्शन मौजूद है और उन्होंने हाल ही में अपने घर में पीएनजी (पाइप वाली प्राकृतिक गैस) का कनेक्शन भी लगवा लिया है। सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जिन घरों में पीएनजी (PNG) लाइन चालू हो चुकी है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर रखने की अनुमति नहीं होगी।
1 जून से बदलेंगे नियम
ऐसे उपभोक्ताओं को 1 जून से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर यानी वापस करना होगा। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा नहीं करता है, तो तेल कंपनियों (जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी) के पास यह अधिकार होगा कि वे उस घर का एलपीजी कनेक्शन खुद ही रद्द कर दें। सरकार का मानना है कि पीएनजी आने के बाद सिलेंडर की जरूरत खत्म हो जाती है, इसलिए उन सिलेंडरों को अन्य जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाना चाहिए।
नियमों में यह सख्ती केवल पीएनजी धारकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 'एक घर, एक कनेक्शन' नीति के तहत उन परिवारों पर भी गाज गिरेगी जहां एक ही राशन कार्ड या एक ही पते पर एक से अधिक एलपीजी कनेक्शन रजिस्टर्ड हैं। अक्सर देखा गया है कि एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम पर दो या तीन गैस कनेक्शन ले लिए जाते हैं।
अब तेल विपणन कंपनियां डेटाबेस के जरिए ऐसे मल्टीपल कनेक्शन वाले खातों की पहचान कर रही हैं। यदि आपके घर में भी एक से अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं, तो आपको केवल एक ही कनेक्शन रखने की छूट मिलेगी और बाकी के अन्य कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड या परमानेंटली ब्लॉक कर दिया जाएगा।
ई-केवाईसी कराना होगा अनिवार्य
अगर आप इस बड़ी कार्रवाई से बचना चाहते हैं और अपने लीगल कनेक्शन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको समय रहते कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। सबसे पहले अपने नजदीकी गैस एजेंसी (डीलिर) के पास जाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यदि आपके घर में दो कनेक्शन हैं, तो जो कनेक्शन आपके लिए सबसे जरूरी है उसे चालू रखें और दूसरे को सरेंडर करने का फॉर्म भर दें। इ
सके अलावा, सभी उपभोक्ताओं के लिए अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे तुरंत अपने आधार कार्ड और उपभोक्ता पुस्तिका (गैस डायरी) के साथ एजेंसी जाकर इसे पूरा कर लें, वरना केवाईसी न होने की स्थिति में भी जून से सिलेंडर की बुकिंग रोकी जा सकती है।
