रात में क्यों ब्लिंक करने लगती हैं ट्रैफिक सिग्नल की लाइट्स? जानें इसके पीछे के कारण और नियम

Why Traffic Lights Blink at Night: रात में ट्रैफिक सिग्नल की पीली बत्ती ब्लिंक क्यों करती रहती है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं।

Why Traffic Lights Blink at Night : शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे ट्रैफिक सिग्नल दिन के समय यातायात को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। लाल, पीली और हरी बत्तियों के जरिए वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के चलती रहती है। लेकिन अक्सर आपने गौर किया होगा कि देर रात होते ही ये सिग्नल सामान्य रूप से काम करना बंद कर देते हैं। हरी और लाल लाइटों की जगह केवल पीली या लाल बत्ती लगातार ब्लिंक (झपकती) करती दिखाई देती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या रात में ट्रैफिक नियमों का महत्व खत्म हो जाता है? आइए समझते हैं इसके पीछे की पूरी वजह।

Traffic Signals, Night Driving, Blinking Yellow Light, Traffic Rules, Speed Limit, Fuel Savings

रात के अंधेरे में भी नहीं बचेंगे! जानिए बंद ट्रैफिक लाइटों के बीच भी कैसे कट जाता है ई-चालान (तस्वीर-AI)

रात में ट्रैफिक सिग्नल का फ्लैशिंग मोड पर जाना

आमतौर पर शहरों में रात के करीब 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल की मुख्य बत्तियों (लाल और हरी) को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान सिग्नल को 'फ्लैशिंग मोड' या 'ऑरेंज ब्लिंकिंग मोड' पर सेट कर दिया जाता है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य रात के समय घटते यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना होता है।

End of Feed