पेट्रोल भरवाते समय डेंसिटी क्यों चेक करनी चाहिए? जानिए सही Density कितनी होनी चाहिए?

कई लोगों का मानना है कि ज्यादा डेंसिटी वाला पेट्रोल बेहतर माइलेज देता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। वाहन का माइलेज इंजन की स्थिति, ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक, टायर प्रेशर और ईंधन की गुणवत्ता समेत कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है।

जब भी लोग पेट्रोल या डीजल भरवाने पेट्रोल पंप जाते हैं, उनका पूरा ध्यान सिर्फ मीटर की रीडिंग और भरे गए लीटर पर होता है, लेकिन एक और अहम चीज है, जिस पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं, फ्यूल की Density (घनत्व)। पेट्रोल की डेंसिटी फ्यूल की क्वालिटी का एक महत्वपूर्ण संकेतक होती है और इसे जांचने से मिलावटी या खराब ईंधन की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Petrol Density

पेट्रोल की सही डेंसिटी कितनी होनी चाहिए?

क्या होती है फ्यूल की डेंसिटी?

डेंसिटी का मतलब किसी पदार्थ का प्रति यूनिट आयतन में वजन होता है। पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी एक तय सीमा के भीतर होनी चाहिए। अगर यह सामान्य सीमा से काफी कम या ज्यादा है, तो यह ईंधन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर सकती है, हालांकि मौसम और तापमान के अनुसार डेंसिटी में थोड़ा बदलाव आना सामान्य माना जाता है।

End of Feed