देशों के लिए क्यों जरूरी है गोल्ड? जानिए कौन से देश के पास है सोने का सबसे बड़ा भंडार

हम सभी गोल्ड को इन्वेस्टमेंट के एक महत्त्वपूर्ण विकल्प के रूप में देखते हैं। बच्चे के जन्म से लेकर शादी जैसी विभिन्न रस्मों में भी गोल्ड की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जैसे हमारे लिए गोल्ड जरूरी होता है ठीक उसी तरह देशों के लिए भी गोल्ड काफी जरूरी होता है। आइये आपको बताते हैं कि देशों के लिए गोल्ड क्यों जरूरी है और किस देश के पास सबसे ज्यादा गोल्ड मौजूद है।

Which Country Has The Most Gold: बच्चे के जन्म से लेकर उसकी शादी तक गोल्ड का इस्तेमाल विभिन्न रस्मों में किया जाता है और इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में इसका महत्त्व हमें पता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देशों के लिए गोल्ड क्यों जरूरी होता है? देशों के पास गोल्ड के बड़े-बड़े रिजर्व होते हैं, जिनमें वह गोल्ड को सुरक्षित रखते हैं। आइये जानते हैं कि देशों के लिए गोल्ड क्या भूमिका निभाता है और इसके साथ ही यह जानने की कोशिश भी करते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड किस देश के रिजर्व में मौजूद है?

Which Country Has The Most Gold

देशों को पड़ती हैं सोने की जरूरत, किस देश के पास है सबसे ज्यादा गोल्ड?

देशों को क्यों चाहिए सोना?जिस तरह भारत में केंद्रीय बैंक है जिसे हम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नाम से जानते हैं, ठीक उसी तरह दुनिया भर में अलग-अलग देशों के केंद्रीय बैंक होते हैं और किसी भी देश के गोल्ड रिजर्व की देख रेख उसका केंद्रीय बैंक ही करता है। जितना ज्यादा किसी भी देश के पास गोल्ड होता है उतना ही उसकी बैलेंस शीट को मजबूत माना जाता है। खराब परिस्थिति में अगर किसी देश की करेंसी डूबने लगती है तो वह देश गोल्ड का इस्तेमाल इंश्योरेंस के रूप में कर सकता है और अपनी इकॉनमी को बचा सकता है। इसीलिए देश अपने पास गोल्ड के रिजर्व में सोना बचाकर रखते हैं।

End of Feed