Bank Cheque Bounce: किस वजह से चेक हो जाता है बाउंस, फिर कितना देना पड़ता है जुर्माना

Bank Cheque Bounce: लोग आज के समय में भी चेक का इस्तेमाल करते हैं। कई बार अलग-अलग वजहों से चेक बाउंस हो जाता है। ​अगर किसी का चेक बाउंस हो जाता है, तो बैंक उससे पेनाल्टी वसूलता है। अलग-अलग बैंकों में चेक बाउंस पर लगने वाली पेनाल्टी अलग-अलग होती है।

Bank Cheque Bounce: एक समय में भुगतान के लिए बैंक चेक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता था। लेकिन अब के डिजिटल के दौर में चेक से भुगतान कम हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद इसकी अहमियत बरकरार है। लोग आज के समय में भी चेक का इस्तेमाल करते हैं। कई बार अलग-अलग वजहों से चेक बाउंस हो जाता है। इसका मतलब यह होता है कि अगर किसी ने चेक जारी किया और उससे पेमेंट नहीं हो सका। इसे चेक बाउंस कहा जाता है।

bank cheque

बैंक वसूलता है जुर्माना

अगर किसी का चेक बाउंस हो जाता है, तो बैंक उससे पेनाल्टी वसूलता है। अलग-अलग बैंकों में चेक बाउंस पर लगने वाली पेनाल्टी अलग-अलग होती है। इसके अलावा कुछ विशेष परिस्थितियों में चेक जारी करने वाले पर मुकदमा भी हो सकता है। चेक बाउंस होने पर जुर्माना आमतौर पर 150 रुपये से लेकर 750 या 800 रुपये तक वसूला जाता है।

End of Feed