बारिश में कार और बाइक के लिए कौन-से टायर सबसे सुरक्षित? पुराने टायर कब बदलने चाहिए?

मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सही टायर चुनना बेहद जरूरी है। जानें बारिश में कार और बाइक के लिए कौन-से टायर सबसे बेहतर हैं, पुराने टायर कब बदलने चाहिए और किन बातों का रखें खास ध्यान।

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ा देता है। बारिश के दौरान गीली और फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चलाते समय सबसे अहम भूमिका टायर निभाते हैं। अगर टायर की पकड़ यानी ग्रिप अच्छी नहीं है या वह ज्यादा घिस चुका है, तो ब्रेक लगाने के बावजूद वाहन फिसल सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बारिश के मौसम में कार और बाइक के लिए किस तरह के टायर सबसे सुरक्षित होते हैं और पुराने टायर कब बदल देने चाहिए।

How to choose best tyre in Monsoon

बारिश में कार और बाइक के लिए कौन-से टायर सबसे सुरक्षित

बारिश में सही टायर क्यों हैं जरूरी?

बारिश के दौरान सड़क पर पानी की पतली परत बन जाती है। यदि टायर का ट्रेड यानी ग्रोव पर्याप्त गहरा नहीं है, तो पानी आसानी से बाहर नहीं निकल पाता और वाहन फिसलने लगता है। इसे हाइड्रोप्लानिंग कहा जाता है। यही वजह है कि मानसून में अच्छे ग्रिप वाले टायर दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

End of Feed