Highest Consumer of Pizza: न भारत और ना ही इटली, दुनिया के इस देश में बिकता है सबसे अधिक पिज्जा

Highest Consumer of Pizza: पिज्जा कई कारणों से दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि यह काफी सस्ता और बनाने में आसान है। पिज्जा भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोगों की पसंद बन गया है। लेकिन बिक्री के मामले में न तो भारत टॉप पर है और ना ही इटली।

Highest Consumer of Pizza: पिज्जा न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में फास्ट फूड के लिए बेहद पसंदीदा ऑप्शन में से एक है। इटली से निकले पिज्जा ने एक लंबा और ऐतिहासिक सफर तय किया और भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोगों की पसंद बन गया। भारत में जमकर पिज्जा बिकता है, लेकिन बिक्री के मामले में न तो भारत टॉप पर है और ना ही इटली। जिस देश में सबसे अधिक पिज्जा की बिक्री होती है, उसका नाम है नॉर्वे।

Pizza

सबसे अधिक पिज्जा खाने वाला देश

नॉर्वे सबसे अधिक पिज्जा खाने वाला देश है। लगभग 5.5 मिलियन लोगों की छोटी आबादी के साथ नॉर्वे उन देशों की सूची में सबसे ऊपर है जो एक वर्ष में सबसे अधिक पिज्जा खाते हैं। अनुमान है कि देश में प्रत्येक व्यक्ति हर साल लगभग 5 किलो पिज्जा खाता है। अगर आपको कभी नॉर्वे जाने का मौका मिले तो आपको हर कोने पर एक पिज्जा रेस्तरां नजर आएगा। दिलचस्प बात यह है कि नॉर्वे के लोग न केवल रेस्तरां में पिज्जा खाते हैं बल्कि घर पर भी फ्रोजन रूप में बहुत सारा पिज्जा लाते हैं।

End of Feed