WhatsApp पर चुटकियों में खरीदें मेट्रो टिकट, कार्ड भी होगा रिचार्ज, ये रहा तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:57 PM IST

Whatsapp Metro Ticket: अगर आप भी मेट्रो में सफर करते हैं और बेंगलुरु में रहते हैं, तो अब आपको टिकट खरीदने के लिए या फिर मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली। मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब आप मेट्रो से सफर करने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी टिकट खरीद सकते हैं। सिर्फ टिकट ही नहीं, यात्री व्हाट्सएप पर मेट्रो कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको मेट्रो स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। यात्रियों के लिए इस खास सुविधा की शुरुआत बेंगलुरु मेट्रो की ओर से की गई है। इसके लिए व्हाट्सएप और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने आज नम्मा मेट्रो (Namma Metro) की व्हाट्सएप चैटबॉट आधारित क्यूआर टिकटिंग सेवा शुरू करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

whatsapp

मेट्रो स्टेशन पर लाइन में लगने की झंझट खत्म! WhatsApp से खरीदें टिकट

चैटबॉट व्हाट्सएप पर यूपीआई संचालित पेमेंट के साथ एकीकृत है और नम्मा मेट्रो यात्रियों को टिकट खरीदने (Whatsapp Metro Ticket) और व्हाट्सएप के भीतर अपने मेट्रो यात्रा पास को रिचार्ज करने की अनुमति देगा। व्हाट्सएप पर एंड-टू-एंड क्यूआर टिकटिंग को सक्षम करने के लिए BMRCL विश्व स्तर पर पहली ट्रांजिट सेवा है।

End of Feed