ट्रैफिक पुलिस के हाथों डैमेज हो गई कार, नियमों के अनुसार कौन देगा मुआवजा?

भारतीय शहरों में कार पार्किंग एक काफी बड़ी चुनौती है। पार्किंग की उपयुक्त सुविधा न होने की वजह से कभी-कभी लोगों को अपनी कार नो पार्किंग क्षेत्र में भी खड़ी करनी पड़ती है। नो पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करना कानूनी रूप से गलत है। ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपकी कार उठा सकती है। लेकिन कार उठाने के दौरान अगर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से कर डैमेज हो जाए तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? आईए जानते हैं।

Car Damaged While Towing: पिछले कुछ सालों से भारत में कार खरीदने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। कारों की संख्या में होती बढ़ोतरी के साथ-साथ कार पार्किंग भी एक विकट समस्या के रूप में उभर रही है। भारत के महानगरों में कार पार्किंग एक चुनौती है। पार्किंग की उपयुक्त सुविधा न होने की वजह से कभी-कभी लोगों को नो पार्किंग क्षेत्र में अपनी कार खड़ी करनी पड़ती है। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए और कानूनी रूप से यह गलत है। नो पार्किंग क्षेत्र में कार खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी उठा सकती है। लेकिन गाड़ी उठाते वक्त ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से अगर कार डैमेज हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए? साथ ही यह एक सवाल भी लोगों को परेशान करता है कि कार डैमेज होने पर मुआवजा कौन देगा? आइए आज हम इन्हीं कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए?

Car Damaged While Towing

कार उठाते हुए ट्रैफिक पुलिस से हो गई डैमेज. जानिए कौन देगा मुआवजा

आमतौर पर क्या होता है?

ऐसे अधिकतर मामलों में जहां नो पार्किंग क्षेत्र से गाड़ी उठाते हुए का डैमेज हो जाती है, गाड़ी के मालिक को ही नुकसान झेलना पड़ता है। कुछ इंश्योरेंस कंपनियां गाड़ी उठाई जाने के दौरान होने वाले इस डैमेज के लिए मुआवजा को मंजूरी दे देती हैं। दूसरी तरफ आपकी गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी पर निर्भर करता है की गाड़ी उठाई जाने के दौरान होने वाले डैमेज को इंश्योरेंस क्लेम में कवर किया जाएगा या नहीं। अगर आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत गाड़ी के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती तो आप अदालत में अपील दायर कर सकते हैं।

End of Feed