2 पंखा, 1 कूलर और 6 बल्ब चलाने के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए? जानें पूरा हिसाब

Solar पैनल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। हर कोई अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहता है और बिजली के बिल से आजादी चाहता है लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आपके घर में कौन-कौन से उपकरण हैं, उनके लिए कितने वॉट के सोलर की जरूरत होगी।

बिजली के बढ़ते बिल से राहत पाने के लिए लोग अब घरों में सोलर पैनल लगवाने लगे हैं। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना भी इसमें लोगों की मदद मिल रही है। इस योजना के तहत घर पर सोलर लगवाते हैं तो सरकार सब्सिडी देती है, लेकिन सोलर सिस्टम लगवाने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है कि घर में जितने पंखे, कूलर और बल्ब हैं उनका लोड संभालने के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए। अगर आपके घर में 2 पंखे, 1 कूलर और 6 बल्ब हैं, तो जरूरत के हिसाब से सही क्षमता का सोलर चुनना जरूरी है।

Solar Panel for home

छोटे घर के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल चाहिए/Photo-AI

पहले समझें आपके उपकरणों की बिजली खपत

आमतौर पर एक सामान्य सीलिंग फैन लगभग 60 से 80 वॉट बिजली की खपत करता है। वहीं एक कूलर की खपत उसके साइज और मोटर क्षमता के अनुसार 150 से 250 वॉट तक हो सकती है। LED बल्ब आमतौर पर 9 से 12 वॉट तक बिजली लेते हैं।

End of Feed