Credit Card: अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? जानिए 6 जरूरी टिप्स

Credit Card: अगर आप ठंडे दिमाग से काम लें और तेजी से यहां बताए गए सही कदम उठाएं, तो क्रेडिट कार्ड खोने की स्थिति में भी आप अपनी वित्तीय सुरक्षा बनाए रख सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं।

Credit Card : क्रेडिट कार्ड खो जाना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण सकता है क्योंकि यह रुपये-पैसों से जुड़ा होता है। खासकर जब आपको धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन का सामना करना पड़े तब। हालांकि, ऐसे समय में घबराने या डरने की बजाय, क्रेडिट कार्ड धारकों को शांत रहते हुए जल्दी और सतर्कता से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि रुपये-पैसों का नुकसान को कम किया जा सके और स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके लिए यहां हम आपके साथ खोए हुए या चोरी हुए क्रेडिट कार्ड से निपटने के लिए 6 आसान तरीके बता रहे हैं।

lost credit card, stolen credit card

क्रेडिट कार्ड और चोरी होने पर क्या करें? (तस्वीर-istock)

तुरंत रिपोर्ट करें

सबसे पहला कदम है। अपने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक या वित्तीय संस्थान से तुरंत संपर्क करें। इसके लिए आप उनके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को शांतिपूर्वक अपनी स्थिति समझाएं और कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं। अधिकांश बैंक 24x7 हेल्पलाइन प्रदान करते हैं ताकि ग्राहक की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

End of Feed