Rahveer Yojana: क्या है राहवीर योजना, जिसमें घायलों की मदद करने पर सरकार देगी 25 हजार रुपये

MP Rahveer Yojana: इस योजना में अगर कोई राहगीर या नागरिक किसी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाता है और उसकी जान बचाने में मदद करता है, तो सरकार उसे 25,000 रुपये की राशि प्रोत्साहन के तौर पर देती है। लेकिन मदद करने वाला व्यक्ति पीड़ित का परिवार या रिश्तेदार नहीं होना चाहिए।

MP Rahveer Yojana: सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिकों को अब सरकार 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "राहवीर योजना" को अब मध्य प्रदेश में भी लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले राहगीर को मध्यप्रदेश सरकार "राहवीर योजना" के तहत ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान करेगी।

End of Feed