Online Shopping में Open Box Delivery क्या होती है? सामान मंगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर Open Box Delivery को देखकर यह नहीं मानना चाहिए कि प्रोडक्ट पूरी तरह टेस्ट होकर ही आपको दिया जा रहा है। कुछ खराबियां ऐसी हो सकती हैं, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं।

ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करते समय आपने Open Box Delivery का नाम जरूर सुना होगा। खासकर मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज जैसे महंगे सामान की ऑनलाइन खरीदारी में यह सुविधा काफी काम की हो सकती है। लेकिन बहुत से लोग ओपन बॉक्स डिलीवरी का मतलब ठीक से समझ नहीं पाते और बाद में अपना ही नुकसान करवा बैठते हैं। आइए जानते हैं ओपन बॉक्स डिलीवरी का क्या मतलब होता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

Online Shopping

ओपन बॉक्स डिलीवरी का क्या है मतलब (Photo: iStock)

क्या होती है Open Box Delivery?

ओपन बॉक्स डिलीवरी का मतलब है कि डिलीवरी के समय ग्राहक के सामने ही डिलीवरी एजेंट सामान को खोलकर दिखाए। ग्राहक पैकेट खोलकर यह देख सकता है कि उसका ऑर्डर किया गया सामान ही आया है या नहीं और सामान बाहर से सही स्थिति में है या नहीं। आमतौर पर इसका उद्देश्य पैकेज और प्रोडक्ट की शुरुआती जांच करना होता है।

End of Feed